समाजवादी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए नीरज शेखर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने कहा, आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
युवातुर्क, हमलोगों के आदर्श और छात्र नवजवानों व युवाओं के प्रेरणास्रोत,पूर्व प्रधानमंत्री परमादरणीय स्व श्री #चंद्रशेखर जी के पदचिन्हों पर चलने वाले बलिया व पूर्वांचल के आमजनमानस के शुभेक्षुक सम्मानित सांसद आदरणीय श्री #neerajshekhar #नीरजशेखर जी का बलिया आगमन पर स्वागत,अभिनंदन। pic.twitter.com/2mzYg7ZCh7
— AK哈希娱乐/白马会贵宾厅/彩票app/五大联赛推单/九博/腾讯2分彩/亚博网站/赌球彩票/麻将胡牌 (@ajeshwsdt819) July 27, 2019
उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था। पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और आज नाम वापसी की अंतिम समयसीमा थी। यह समयसीमा समाप्त होने के बाद शेखर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गयी।
पूर्व सांसद आदरणीय श्री #neerajshekhar जी ने #UP के लोकप्रिय यसस्वी @CM परमपूज्य परमादरणीय श्री @myogiadityanath जी महाराज जी,दोनों उपमुख्यमंत्री माननीय श्री @drdineshbjp @kpmaurya1 प्रदेशाध्यक्ष जीअनेक मंत्रियों, विधायकों के अतिरिक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्हें कोटिशः बधाई। pic.twitter.com/ncA1zuzZXS
— AK哈希娱乐/白马会贵宾厅/彩票app/五大联赛推单/九博/腾讯2分彩/亚博网站/赌球彩票/麻将胡牌 (@ajeshwsdt819) August 14, 2019
सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पिछले दिनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। नीरज शेखर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को ही उम्मीदवार बनाया। उन्होंने 14 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
बागी बलिया के पूर्व लोकसभा सांसद आदरणीय श्री #नीरज_शेखर जी राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कोटि कोटि बधाई व ढ़ेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।#Neeraj_Shekhar pic.twitter.com/U7jL4DvpbT
— AK哈希娱乐/白马会贵宾厅/彩票app/五大联赛推单/九博/腾讯2分彩/亚博网站/赌球彩票/麻将胡牌 (@ajeshwsdt819) August 16, 2019