Kangal Pakistan : गेहूं का संकट, आटा लेने की लाइन में दम तोड़ती जिंदगी, वायरल हो रहे वीडियो

0
Kangal-Pakistan0

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आटे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। धीरे-धीरे पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में आटे के लिए भारी भीड़ जुट रही है और लोग आपस में लड़ रहे हैं। आटे की किल्लत ऐसी है कि कई लोग घायल हो चुके हैं। पाकिस्तान से आ रही तस्वीरें दुनिया के सामने उसका असली चेहरा दिखाने के लिए काफी हैं। इससे ये भी पता चलता है कि कैसे एक देश आतंक पर पैसा खर्च करता है और आतंक को पालता है। लेकिन अपने नागरिकों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम नहीं कर सकता है। आटा नहीं दे सकते तो हमारे ऊपर गाड़ी चढ़ा दो। हमें खत्म कर दो। ये आटा लेने के लिए संघर्ष कर रहे एक पाकिस्तानी का बयान है।

आतंक का पालन-पोषण करने वाले पाकिस्तान की जनता आत्महत्या की बात कर रही है। 10 किलो आटे की बोरी का दाम 3100 रुपए पहुंच चुका है। लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की एक-एक बोरी लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, हज़ारों लोग रोज़ाना घंटों आटे की थैलियों को प्राप्त करने में व्यतीत करते हैं जिनकी बाज़ार में आपूर्ति पहले से ही कम है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची में आटा 160 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि, इस्लामाबाद और पेशावर में 10 किलो आटे का बैग 1,500 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

दूसरी ओर सूबे में गेहूं का आटा 150 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो तक चढ़ गया।

150 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 15 किलो आटे की थैली अब 2,050 रुपये में बिक रही है।

ऐसा ही खैबर पख्तूनख्वा के मामले में है जहां 3,000 पीकेआर प्रति बैग की रिकॉर्ड कीमत पर भी 20 किलो आटा बैग कम आपूर्ति में है।

अभी तक सिर्फ दो हफ्ते में 15 किलो आटे की थैली की कीमत में 300 रुपये की तेजी देखी जा चुकी है. जबकि, खुले बाजार में कीमतें अपरिवर्तित रहती हैं।

तंदूरी रोटी और नान की कीमत भी एक साल पहले की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है।

कराची में आटा 140 रुपये प्रति किलोग्राम से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। पंजाब प्रांत में मिल मालिकों ने आटे की कीमत 160 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है।

पाकिस्तान के हालात पर कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में एक महिला घर में रखे खाली बर्तन को दिखाकर रोती नजर आ रही हैं। वो कहती नजर आती हैं कि बच्चे तक का पेट भरने के लिए हमारे पास आटा नहीं है। वो कहती दिखीं कि पानी पिलाकर कितने समय बच्चे को रखा जा सकता है। वहीं एक अन्य वीडियो में आटे की बोरी के लिए लोगों को लड़ते हुए देखा जा सकता है। एक बोरी को चार लोग झपट रहे हैं। एक वीडियो में आटा लेने के लिए लाइन में लगे एक शख्स ने जान गंवा दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.