विश्व भर में 25 अप्रैल को मनाया गया मलेरिया दिवस

0
vishv maleriya divash

बेमेतरा।

विश्व मलेरिया दिवस
विश्व भर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन थीम ‘‘अधिक न्याय संगत विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लडाई में तेजी लाना ं’’ पर आधारित है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मलेरिया जैसे जानलेवा बीमारी के नियंत्रण रोकथाम व उपचार के संबंध मंे जनजागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतराम चुरेन्द्र व जिला नोडल अधिकारी;एनवीबीसीपी सह-जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बसोड द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मलेरिया बीमारी संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। मलेरिया बीमारी के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, उल्टी इत्यादि है, इन लक्षणों से पीड़ित मरीजों का तत्काल जांच कर समुचित ईलाज दिया जाना चाहिये, जो कि सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही मच्छर एवं लार्वा स्त्रोत नियंत्रण गतिविधि के अंतर्गत जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल एवं जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, सामान्य मच्छरदानी को कीटनाशक से उपचारित कर उपयोग में लाएं।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतराम चुरेन्द्र,जिला नोडल अधिकारी; एनवीबीसीपी.-जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक बसोड, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक श्री गुलाबचंद साहू,गुलाब यदु मलेरिया टेक्नीशियन एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.