सातवें चरण का मतदान जारी, लग रही कतार; लालू यादव, हरभजन, मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट

0
31_05_2024-imgoo_23729304_73524877

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव के सातवें यानी आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। चार जून को मतणना होगी। इस चरण में बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग होगी। इस चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुए चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो जाएगा।राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी मतदान किया। उनके साथ राबड़ी देवी और उनकी बेटी और सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य अपना वोट डालने के बाद पटना के एक मतदान केंद्र से निकलते हुए।

बिहार RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सारण लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने चुनाव के अंतिम चरण में पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीभाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं आज ऐसी कोई बात नहीं कहूंगा जिससे लगे कि मैं दूसरों को प्रभावित कर रहा हूं। वोट देना मेरा फर्ज़ था। मैंने 40 मिनट तक लाइन में खड़े होकर वोट दिया। मेरा राजनीतिक कर्तव्य मैंने पूरा किया।पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो। हर जगह पोलिंग होनी चाहिए क्योंकि ये हमारे पास मौका है कि हम ऐसी सरकार चुनें जो जनता के प्रति काम कर सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.