राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

0
30_06_2024-team_india_t20_world_cup_23749276_6550560_m

नई दिल्ली ।

टी20 विश्व विजेता की ट्रॉफी जीतने के बाद शनिवार रात देश में दीवाली सा माहौल बन गया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग सड़कों पर ढोल-नगाड़े बजाते हुए जश्न मना रहे थे। देशवासियों के हाथों में तिरंगा झंडा थे और जुबां पर इंडिया-इंडिया का जयघोष था। नेता, अभिनेता से लेकर आम जनता तक सभी लोग लगातार टीम इंडिया को अलग-अलग ढंग से बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘टी20 विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई। कभी न हार मानने की भावना के साथ, टीम कठिन परिस्थितियों से गुजरी और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत थी. शाबाश, टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है।’ टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को बधाई दी। मोदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, “टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ भारतवासी आपके इस प्रदर्शन से गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता और हिन्दुस्तान के गली-मोहल्ले में आपने देश वासियों का दिल जीत लिया।” वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोहित ब्रिगेड को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,”विश्व कप में शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई! सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल, मुझे पता है कि टीम इंडिया को आपके मार्गदर्शन की कमी खलेगी। ब्लू में शानदार खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.