चर्चित समाचार, नई दिल्ली, राष्ट्रीय

LPG के दाम में 62 रुपए की बढ़ोतरी, दीवाली पर बड़ा झटका

नईदिल्ली।

दिवाली के अगले ही दिन शुक्रवार, एक नवंबर को तेल कंपनियों ने महंगाई के मोर्चे पर झटका दिया है. आज से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. ताजा रेट के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इंडियन ऑयल के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है. कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये हो गया. वहीं, चेन्नई में इसका रेट 1964.50 रुपये हो गया. मुंबई में कमर्शियल LPG के रेट में 62 रुपये का इजाफा हुआ है. कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 61 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 61.50 रुपये महंगा हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.