छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, कल होगा अंतिम संस्कार
रायपुर(आईएसएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में अजीत जोगी का इलाज चल रहा था जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया
अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। अमित जोगी ने ट्विटर पर लिखा कि 20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं, अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर, ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया।
२० वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया।केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है।माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए।गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया। pic.twitter.com/RPPqYuZ0YS
— 𝐀𝐦𝐢𝐭 𝐀𝐣𝐢𝐭 𝐉𝐨𝐠𝐢 (@AmitJogi) May 29, 2020
भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं। जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के साथ मतभेद के चलते जोगी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और फिर साल 2016 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया था।
