छोड़कर सामग्री पर जाएँ

https://isns.co.in/

लाइट/डार्क बटन
नवम्बर 4, 2026
  • मुख पृष्ठ
  • सुशासन तिहार -2025 : आवेदन जमा करते ही मिला प्रमाण पत्र,तत्काल निराकरण का बना मिसाल
  • चर्चित समाचार
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार -2025 : आवेदन जमा करते ही मिला प्रमाण पत्र,तत्काल निराकरण का बना मिसाल

ISNS अप्रैल 10, 2025 0
1744214470_429b33ebba738de76b9b

रायपुर ।

सुशासन तिहार के प्रथम चरण जारी है जिसमें आवेदक अपनी समस्या और मांग से सम्बंधित आवेदन दे रहे है। इस दौरान ऐसे भी दृश्य सामने आ रहे है जिसमें आवेदन देने के तत्काल बाद निराकरण भी किया जा रहा है जो मिसाल बनने के साथ ही लोगों में विश्वास बढ़ा रहा है।नगर पालिका बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक 17 निवासी आवेदक  हेमलता वर्मा बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के आवेदन प्राप्ति स्थल में अपना आवेदन देने पहुंची। आवेदन में अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र के लिए अनुपलब्धता प्रमाण की जरुरत थीं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई ने संवेदनशीलता क़ा परिचय देते हुए तत्काल अनुपलब्धता प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें सौंप दिया गया।

हेमलता ने बताया कि लम्बे समय से अपने बेटे राजू नयन वर्मा का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान थीं। राजू इस समय कक्षा 12वीं का छात्र है और उसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए यह दस्तावेज बेहद जरूरी था। लेकिन बार-बार प्रयासों के बावजूद कहीं से भी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। कई दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती थी। लेकिन इसी बीच उन्होंने मोबाइल पर देखा कि नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 8 से 11 अप्रैल तक “सुशासन तिहार 2025″ के तहत एक विशेष शिविर लगाया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान किया जा रहा है। इससे एक नई उम्मीद जगी और  बिना समय गंवाए शिविर में जाकर आवेदन दिया। जिस समस्या को लेकर वे महीनों से इधर-उधर भटक रही थीं उसका समाधान महज 2 मिनट में मिल गया।  हेमलता वर्मा कहती हैं, “मैं मुख्यमंत्री जी की अत्यंत आभारी हूं, जिन्होंने सुशासन तिहार जैसा अभियान चलाकर हम आम लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान इतने सरल और सम्मानजनक तरीके से करवाया। यह वास्तव में जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

Views: 218

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह विभाग की ली समीक्षा बैठक
अगला: छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025

ज़्यादा कहानियां

VishnuDeoSa-13
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्य समाचार
  • राज्यों से
  • संपादक की पसंद

महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ISNS नवम्बर 2, 2026 0
CGRajyotsav2026-01
  • चर्चित समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्य समाचार
  • राज्यों से
  • संपादक की पसंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

ISNS नवम्बर 1, 2026 0
jal-jeevan-mission-i
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्य समाचार
  • राज्यों से
  • संपादक की पसंद

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

ISNS अक्टूबर 29, 2026 0

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

R.O. NO : 14150 / 43

Advertisement Carousel
× Popup Image

ISNS-VIDEO NEWS

Calendar

नवम्बर 2026
रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« अक्टूबर    

श्रेणियां

हाल के पोस्ट

  • महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
  • छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
  • ‘सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं’, खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर भड़के अमित शाह-बीजेपी

CALENDAR

नवम्बर 2026
रवि सोम मंगल बुध गुरु शुक्र शनि
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« अक्टूबर    
Copyright © 2026 ISNS - isns.co.in | All Rights Reserved. | CoverNews द्धारा AF themes.