रामसेतु रूट से 11 घंटे में श्रीलंका से भारत तैरकर पहुंचा बेंगलुरु का कपल, बनाया इतिहास

नई दिल्ली।

बेंगलुरु के आईटी प्रोफेशनल दानिश आब्दी और वृशाली प्रसादे ने एक अनोखा इतिहास रच दिया है। दोनों श्रीलंका से भारत तक रामसेतु मार्ग के जरिए ओपन वॉटर स्विम पूरी करने वाले पहले दंपती बन गए हैं। 7 मई को दोनों ने श्रीलंका के तलाइमन्नार से सुबह करीब 4.30 बजे तैराकी शुरू की और तमिलनाडु के धनुषकोडी में दोपहर करीब 3:15 बजे पहुंचे। लगभग 32 किलोमीटर लंबी यह समुद्री यात्रा उन्होंने 10 घंटे 45 मिनट में पूरी की।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को ऊंची लहरों, तेज हवाओं और समुद्री धाराओं से जूझते हुए देखा गया। कई बार समुद्री धाराओं ने उन्हें रास्ते से भटका दिया, लेकिन दोनों लगातार आगे बढ़ते रहे।

कठिन समुद्री सफर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एक वीडियो में दानिश आब्दी सूर्योदय से पहले अंधेरे समुद्र में उतरने की तैयारी करते दिखे, जबकि दूसरे वीडियो में दोनों कई घंटों तक समुद्र में तैरते नजर आए। आखिरकार दोनों भारतीय तट पर पहुंचने में सफल रहे। पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके साथ सपोर्ट बोट, पैरामेडिक्स और भारतीय तटरक्षक बल के जवान भी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.