मनमोहक मुस्कान के नायक सुशांत की आखिरी पोस्ट, मां को है समर्पित, क्या डिप्रेशन में थे राजपूत ?

0
sushant-post

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस दौर में जहां ज्यादातर कलाकार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं, वहीं ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत 3 जून के बाद से नहीं दिखे। इसके बाद उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। सिर्फ अब खबर आई कि अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा चुके सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे। टेलीविजन के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोगों के दिलों में घर बना लेने वाले मनमोहक मुस्कान के नायक ‘मानव’ यानि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सबको सकते में डाल दिया है।

https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_web_copy_link

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक, काई पो चे जैसी हिट फिल्मों के लीड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज सुसाइड कर लिया। सुसाइड की वजह अब तक डिप्रेशन को माना जा रहा है, लेकिन यह कितना सच है फिलहाल कहा नहीं जा सकता। इस बीच सुशांत सिंह राजूपत के सोशल मीडिया अकाउंट की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनकी लास्ट पोस्ट अपनी मां के लिए 3 जून को डाला गया उनका पोस्ट है, जैसे उन्हें उनकी किसी वजह से याद आ रही हो।

https://twitter.com/TheRahulMahajan/status/1272099847017918464?s=20

3 जून के इस पोस्ट में सुशांत ने अपने साथ अपनी मां की एक तस्वीर लगाई थी। इसके साथ लिखा था, “धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही। #मां'”

MS धोनी, केदारनाथ, काई पो चे जैसी कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची है। हालांकि सुशांत के आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है न ही उनके पास से कोई नोटिस मिला है। सुशांत के नौकर ने पुुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही अपनी पूर्व मैनेजर की मौत की खबर सुनकर सुशांत भावुक हो गए थे। सुशांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘यह बेहद दुखद खबर है। मैं दिशा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिशा की आत्मा को शांति प्रदान करे।’

सुशांत सिंह राजपूत ने बतौर एक्टर अपना करियर टेलीविजन की दुनिया से शुरू किया था। सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में TV सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से की थी। लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली थी, सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए। दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला। कई साल तक वे लिव-इन में रहे और जल्द ही उनकी शादी की बात भी हो रही थी कि अचानक पता चला कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि इस अलगाव की वजह उन्होंने मीडिया के सामने कभी जाहिर नहीं की।

https://twitter.com/Kp_proudhindu/status/1272141179694354433?s=20

TV से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी। डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों में सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। हालांकि सारा अली खान के साथ कुछ महीने पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘केदारनाथ’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। सुशांत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो चे!’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। सुशांत की दूसरी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रोमांटिक लड़के का किरदार प्ले किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.