LAC पर चीन से टकराव के बाद PM मोदी ने 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

0
pm-baithak

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। ज्ञात हो कि भारत-चीन तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समीक्षा कर रहे हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। यह पिछले करीब पांच दशक में सबसे बड़ा सैन्य टकराव है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच सीमा पर पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.