जब प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगाया पाकिस्तान का झंडा, मामला दर्ज
न्यूज़ डेस्क। अगर प्रोफेसर ही देश विरोधी मानसिकता का हो तो वह छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रोहिलखंड विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो सलीम खान के अंदर छिपा हुआ पाकिस्तान प्रेम उस समय उजागर हुआ, जब उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पाकिस्तान का झंडा लगाया और नक्शा पोस्ट किया। इससे छात्र और आम लोग आक्रोशित हो गए और प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
https://x.com/ArunSag88820363/status/1281309917773656064
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रोफेसर सलीम भारत के नागरिक है और भारत में ही रहते हैं। प्रोफेसर सरकार से लाखों रुपये वेतन पाते हैं। लेकिन उनका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता है।
https://x.com/IAMNAVINBJP/status/1280853038589067264
थाना बारादरी के पुलिस निरीक्षक शीतांशु शर्मा ने बताया कि खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विवादों से घिरे प्रोफेसर खान बुधवार को अपना माफीनामा लेकर कुलपति प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के पास पहुंचे, उन्होंने लिखित रूप से गलती स्वीकार करते हुए अपना जवाब दिया। कुलपति का कहना है कि प्राध्यापक ने जवाब दे दिया है और इस बारे में कार्यकारी परिषद में आगे का फैसला लिया जायेगा। वहीं प्रोफेसर खान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी गलती मानते हुए माफ करने की गुहार लगा रहे हैं।
https://x.com/hindustaani_hum/status/1280893476897357824
कहना नहीं चाहता लेकिन मजबूर हूं#MJPRU बरेली के भौतिक विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रो. डॉक्टर सलीम खान ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर पर पाकिस्तान मैप लगा रखा है
आखिर क्या चाहते हैं आप? गुरु हैं आप का सम्मान करते हैं लेकिन आपका संदेश गलत है।@Uppolice @dgpup @myogioffice @News18UP pic.twitter.com/QytU7CI1bb— Akash Singh Rathore (@theAkash01) July 6, 2020