Video : जब रिपोर्टर ने गधे का इंटरव्यू लेकर बगैर मास्क बाहर निकले लोगों को सिखाया सबक

0
gadha-interviu

नई दिल्ली। कोविड-19 कोरोना वायरस की मार से पूरी दुनिया बुरी तरह जूझ रही है। लाख कोशिशों के बावजूद यह महामारी काबू में नहीं आ रही है। सरकार की ओर से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की गाइडलाइन दी जा रही हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए बिहार के TV रिपोर्टर ने एक मेजदार और क्रिएटिव तरीका निकाला। रिपोर्टर ने एक गधे का इंटरव्यू लिया और आसपास बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को मजाकिया अंदाज से कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बारे में समझाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को काफी लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि TV रिपोर्टर ने पहले सड़क पर खड़े एक गधे से सवाल पूछा कि उसने कोरोना से बचने के लिए मास्क क्यों नहीं पहना हुआ है? इसके बाद वह आसपास बिना मास्क घूम रहे लोगों से पास गए और उनसे पूछा कि उस गधे ने मास्क क्यों नहीं लगाया हुआ है। लोगों ने जवाब दिया कि वह तो गधा है। रिपोर्टर बोला, ‘यानी जो मास्क नहीं लगाता वो गधा है। आपने भी नहीं लगाया है, जोर से कहिए, हम गधा हैं।’

देखें वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=f_1pAeSEl_k

एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जैसे ही कैमरे को देखा तो उन्होंने फौरन गमछा मुंह पर लपेट लिया। रिपोर्टर उनके पास पहुंचा और बोला- ‘चाचा, कैमरे से आपको बचना है कि कोरोना से बचना है?’

‘जो मास्क नहीं लगाता वो गधे है क्या?’ रिपोर्टर ने आसपास बिना मास्क घूम रहे लोगों से ये सवाल पूछकर उनकी जमकर क्लास ली और उन्हें मास्क की अहमियत के बारे में जागरूक किया।

सोशल मीडिया पर लोगों को रिपोर्टर का तरीका काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्टर की तारीफ करते हुए लोग कह रहे हैं कि जागरूकता फैलाने के लिए यह काफी शानदार आइडिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.