ट्विटर ने अमित शाह की प्रोफाइल फोटो हटाई, बाद में फिर लगाई, जानें ऐसा क्यों हुआ

0
AmitShahtwitter

नई दिल्ली। अमित शाह के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट की DP में लगी तस्वीर (प्रोफाइल फोटो) गुरुवार की रात कुछ समय के लिए गायब हो गई। बताया गया कि किसी ने अमित शाह की DP वाली फोटो पर कॉपीराइट का दावा कर दिया था, जिसके बाद ट्विटर ने यह कार्रवाई की और अमित शाह की डीपी वाली फोटो हटा दी। यह घटना सोशल मीडिया कुछ देर में ही काफी वायरल हो गई।

अमित शाह के वेरीफाइड ट्विटर अकांउंट के डीपी पर क्लिक करने पर वह तस्वीर नहीं दिख रही थी। डिस्पेल पिक्चर ( प्रोफाइल फोटो) की जगह एक ब्लैंक पेज आ रहा था और उस पर एक संदेश भी लिखा था, जिसमें कॉपीराइट मामले के तहत डीपी फोटो को हटाने की बात कही गई थी।

उस पर संदेश लिखा था- ‘कॉपीराइट के रिपोर्ट की वजह से तस्वीर को हटाया गया है।’ हालांकि, बाद में फिर डिस्प्ले पिक्चर दिखने लगी। मगर ट्विटर की ओर से इससे अधिक कोई डिटेल नहीं दिया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की DP भी हटा दी थी और कंपनी ने कॉपीराइट उल्लंघन का भी हवाला दिया था। गौरतलब है कि अमित शाह के ट्विटर पर 23 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.