राजनाथ सिंह की पकिस्तान को चेतावनी, कहा – अब पाकिस्तान से बातचीत सिर्फ POK पर होगी
नई दिल्ली/पंचकूला। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक वह आतंकवाद नहीं रोकता है तो तब तक उसके साथ बातचीत संभव नहीं है। वही जम्मू -कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने पर पाक की बौखलाहट पर चुटकी लेते हुए राजनाथ ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर दुनियाभर में जाकर रो रहा है लेकिन उसकी कोई सुन नहीं रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अब यदि पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर होगी।
जन आशीर्वाद यात्रा के पिंजौर पहुंचने पर जनता ने मुख्यमंत्री @mlkhattar जी का किया भव्य स्वागत। यह जनता का विश्वास ही है जो हमें अच्छे कार्य करने के लिए सदैव प्रेरणा देता है #JanAashirwadYatra #FirEkBaarImaandarSarkaar @aniljaindr @subhashbrala @sureshbhattbjp pic.twitter.com/MnDOdNRQcp
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) August 18, 2019
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 हटने से पाकिस्तान पतला हो गया है। पाकिस्तान पूरी दुनिया में जाकर रो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाक पीएम को भगा दिया।
Glimpses of #JanAashirwadYatra Chandigarh, Haryana. pic.twitter.com/j5gpUjcsM9
— Dr. Anil Jain (@aniljaindr) August 18, 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें पंचकुला में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहीं। राजनाथ ने कहा, लोग कहते थे कि कोई अनुच्छेद 370 को छू भी नहीं पाएगा और अगर बीजेपी ने ऐसा किया तो कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी। हमने मिनटों में ही इसे खत्म कर दिया। हमने कभी सत्ता की राजनीति नहीं करते। हमने घोषणा पत्र में कहा था और हम कहते हैं कि प्राण जाई पर वचन ना जाई।
आज माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, कृषि मंत्री श्री @nstomar जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री @aniljaindr जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @subhashbrala जी के साथ जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए #JanAashirwadYatra का शुभारम्भ किया और #FirEkBaarImaandarSarkaar बनाने का प्रण लिया pic.twitter.com/XG9EAff7U4
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 18, 2019
राजनाथ सिंह ने कहा, आर्टिकल 370 को जम्मू-कश्मीर से विकास के कारण हटाया गया है। धारा 370 हमने हटाई तो पड़ोसी पतला हो रहा है। पाकिस्तान पूरी दुनिया में जा जाकर रो रहा है। जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका ट्रम्प के पास गए तो उन्होनें भी पाकिस्तान को भगा दिया।
https://twitter.com/YatraJan/status/1163074937696862208?s=20
रक्षा मंत्री ने कहा, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि भारत बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई की प्लानिंग कर रहा है। इसका मतलब है कि पाक पीएम ने स्वीकार किया कि भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक की थी।
https://twitter.com/YatraJan/status/1162969728316350465?s=20