खबर राजधानी से, छत्तीसगढ़, नवीनतम, राज्यों से

पच्चीस राज्यों 6 देशों के आदिवासी कलाकारों सहित थिरकेगा पूरा देश, आदिवासी थाप पर एक समय पर एक ही स्थान पर

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है। परसों शुक्रवार से आरंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले दलों का रायपुर पहुचना शुरू हो चुका है। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे धुर उत्तर के राज्यों के दल आ चुके हैं और कल शाम तक बाकी 23 राज्यों के दल भी रायपुर पहुच जाएंगे।

रायपुर के साइंस कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पच्चीस राज्यों के आदिवासी एक ही समय पर एक स्थान में उपस्थित रहेंगे। साथ ही इस महोत्सव में बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव देश के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। आयोजन में प्रतियोगिता होंगी और चार वर्गों में आयोजित होने वाले इन प्रतियोगिताओं में प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार तो होंगे ही साथ ही कई सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर भी इस महोत्सव में भाग ले रहा है। विजयी दलों के चयन के लिए गठित निर्णायक मंडल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोक और जनजातीय कला के विशेषज्ञों को सम्मिलित किया गया है। रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए देशभर की जनजातीय सौंदर्य को निहारने का यह अनूठा अवसर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.