मोदी सरकार का ऐलान, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख का बीमा

0
PM-CARES-yojana

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक ने 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जो कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के कारण अनाथ हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम का भुगतान प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) से किया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों पर एक सरकारी वेबसाइट के लिंक के साथ ट्विटर पर योजना का विवरण पोस्ट किया है।

अनुराद ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड से प्रभावित बच्चों के देखभाल हेतु उठाए कदमों के तहत 18 साल तक के बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और इसके प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा”

आयुष्मान भारत, सरकार की प्रमुख योजना है, जो अप्रैल 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) और प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के दो स्तंभों के साथ शुरू की गई थी

बच्चों के लिए PM-CARES योजना 29 मई, 2021 को पीएम मोदी ने ही शुरू किया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों का समर्थन करना है, जिन्होंने मार्च से शुरू होने वाली अवधि के दौरान कोविड -19 महामारी में अपने माता-पिता, किसी कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को खो दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.