ये जो हल्का-हल्का सुरूर है वो शशि थरूर है…मिस यूनिवर्स के साथ कांग्रेस नेता की तस्वीर देख यूजर्स ऐसे ले रहे मजे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में मिस यूनिवर्स चुनी गईं हरनाज संधू के साथ अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि शशि थरूर, हरनाज संधू के साथ खड़े हैं। शशि थरूर ने ट्विटर कर लिखा था, ‘मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को विजयी होकर भारत लौटने पर बधाई देते हुए खुशी हुई। वे नए साल की छुट्टियों के लिए भारत वापस आने से काफी उत्साहित हैं। यकीनन, भारत उनका स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। वे मुलाकात में उतनी ही आकर्षक लगीं, जितनी वे मंच पर थीं।’
शशि थरूर के इस ट्वीट को देखने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर यूजर्स मजे लेने लगे हैं। एक यूजर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘एक श्री कृष्ण हैं वैकुंठ में और आप हैं हमारे बीच..धन्य हो आप।’
Ek Shri Krishna hai Vaikunth mai aur aap hai hamare beech. 🙏🙏🙏
Dhanya ho aap 🙏🙏❤️
— KamDev Baba (@TheKamDevBaba) December 15, 2021
इन यूजर्स के अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या शशि थरूर ने गणितज्ञ नीना गुप्ता के रामानुजन पुरस्कार जीतने पर उनके लिए कोई ट्वीट किया।’
https://twitter.com/satyend88611388/status/1471070609744416769?s=20
गौरतलब है कि महज 21 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज कौर का जन्म चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ। उन्होंने बचपन से ही अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा है साथ ही वह अपने फैशन को लेकर भी काफी गंभीर थीं। उन्होंने कई ब्यूटी इवेंट्स में भाग भी लिया था।
https://twitter.com/abhi_rocks1004/status/1471095018266165251?s=20
एक अन्य यूजर ने इन तस्वीरों को देख तंज कसते हुए लिखा, ‘सर एक मैसेज ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह के लिए कीजिए प्लीज…’
https://twitter.com/TNSubbaRao1/status/1471092516854583297?s=20
Ye jo halka halka suroor hai…..wohi toh sashi tharoor hai😉💃🙈 pic.twitter.com/dxyYCgSXOU
— Lalit Gunja (@LalitGunja) December 15, 2021
