Election Results 2022 : यूपी-उत्तराखंड और मणिपुर में फिर खिला ‘कमल’, गोवा में BJP बहुमत के करीब, पंजाब में AAP का परचम

0
Election-Results-2022

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनावों के लगभग सभी नतीजे आ गए हैं। पांच में से चार राज्यों में बीजेपी को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 4 राज्यों में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी का जादू चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 274 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी 124 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, इसके अलावा उत्तराखंड में बीजेपी 46 सीटों के साथ आगे चल रही है, यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी का लहलहाता हुआ नजर आ रहा है, AAP क्लीन स्वीप के रास्ते पर है, कैप्टन अमरिंदर अपनी सीट पर जहां हार चुके हैं तो वहीं चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू भी हार गए हैं। अब तक 92 सीटों पर आगे चल रही है। सभी राज्यों का हाल जानने के लिए जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.