सिरफिरे आशिक मिजाज सिपाही ने रच डाली फर्जी गोलीकांड की साजिश, राज खुला तो पुलिस के उड़ गए होश

0
n6080869941715560809119b2b8f3c50cd9ffe415e784d355093a862908fa6422aa0fb675363668aacce8c7

उत्तरप्रदेश
बिजनौर । ये मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है, जहां प्यार में पागल सिरफिरे आशिक मिजाज सिपाही ने प्रेमिका के परिवार को फंसाने के चक्कर में गोली कांड की झूठी साजिश रच डाली. आखिरकार, पुलिस के अफसरों के सामने झूठी साजिश बेनकाब हो गई. इसके बाद आरोपी सिपाही सहित तीन दोस्तों को जेल जाना पड़ा है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी सिपाही अजीत कुमार कुछ महीने पहले बिजनौर में ही पदस्‍थ था, लेकिन अब उसकी तैनाती मुरादाबाद में हो गई है।

खून से लथपथ युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सीओ धामपुर बिजनौर सर्वंम कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोई अनजान नौजवान खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा हुआ है पुलिस ने आनन फानन में घायल युवक को धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने पीड़ित घायल की तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का संगीन धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया लेकिन जब पुलिस के अफसर ने गहनता से घायल युवक की जांच पड़ताल की. गौरतलब है कि अजीत कुमार नाम का सिपाही बिजनौर के धामपुर थाने में कुछ माह पहले तैनात था. इसी बीच अजीत कुमार, धामपुर की रहने वाली युवती से प्यार करने लगा था और शादी भी करना चाहता था. प्रेमिका के परिवार वाले इस शादी से रजामंद नहीं थे।

हाथ पर प्रेमिका का नाम लिखवाया था

इस बीच अजीत कुमार का ट्रांसफर कटघर थाना मुरादाबाद में हो गया था. दूर जाने के बाद भी अजीत कुमार का प्यार कम नहीं हुआ. प्यार के चक्कर में पागल अजीत कुमार ने हाथ पर युवती का नाम भी खुदवा रखा है. अजीत कुमार को जब प्रेमिका के परिवार वालों से निराशा हाथ लगी तो उसने अपने तीन साथियों के साथ झूठी गोलीकांड की साजिश रच डाली. इससे वह प्रेमिका के परिवार वालों को फंसाना चाहता था. उसे ऐसा लगता था कि अगर ऐसा हुआ तो वह अपनी प्रेमिका से आसानी से शादी रचा सकेगा।

साजिश के तहत रचा गोलीकांड, फिर पुलिस को दे दी सूचना

7 मई 2024 की आधी रात को अजीत कुमार योजनाबद्ध तरीके से अपने तीन दोस्तों को मुरादाबाद से धामपुर लाया. यहां पर चारों ने पहले शराब पी; उसके बाद धामपुर नगीना चौराहे पर अपने एक साथी से खुद को गोली मरवा कर तीनों को मुरादाबाद भेज दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि कोई अनजान नौजवान खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा हुआ है. पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने पीड़ित घायल की तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का संगीन धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया।

पुलिस ने गोलीकांड की जांच की तो उड़ गए होश

पुलिस के अफसर ने गहनता से घायल युवक की जांच पड़ताल की तो उनके भी होश उड़ गए. सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल फोन की लोकेशन से पुलिस ने झूठी गोलीकांड का खुलासा कर दिया. इसमें मुख्य आरोपी सिपाही अजीत कुमार व तीन दोस्त जुनैद, जुबेर, कासिम को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा, दो मोटरसाइकिल सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज करके जेल भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.