लॉकडाउन के आखरी दिन 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे PM मोदी करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा

0
pmmodiugali

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। हाल ही में यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन देंगे। उल्लेखनीय है कि कल यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का आखिरी दिन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान प्रधानमंत्री लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी 2 हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस बार लॉकडाउन में कुछ ढील भी दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.