चर्चित समाचार, नई दिल्ली, मुख्य समाचार, राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना

नईदिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हो गए। विशेष विमान में सवार होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘अगले तीन दिन रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहूंगा। ये यात्राएं उन देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का एक शानदार अवसर होंगी, जिनके साथ भारत की मित्रता है। मैं इन देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हूं।’ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी रूस जा रहे हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मोदी की मीटिंग पर चीन और पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए पीएम मोदी सोमवार को आमंत्रित किया है।रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी मॉस्को जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.