दूध पिलाते-पिलाते मां ने घोंटा 6 दिन की मासूम का गला, छत पर फेंका शव, वजह जान आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

0
n6288947471725161906793ee28ad415151b0c954c865d17cf7fdd9e95d487fede723ab683b0d241170dac0

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक घर की छत से 6 दिन की मासूम बच्ची का शव मिला। पुलिस ने जब मामले की जांच की और पूरा मामला खुला तो हर किसी के होश उड़ गए।बच्ची का हत्यारा कोई और नहीं उसकी खुद की मां की। आखिर क्यों एक मां ने क्यों उस मासूम बच्ची को मार डाला, जिसने उसकी कोख से जन्म लिया था? वारदात के पीछे की वजह जानेंगे तो आप भी हिल जाएंगे।मामला दिल्ली के ख्याला इलाके का है। दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल आई कि 6 दिन की बच्ची लापता हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फौरन घटनास्थल पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई।

बच्ची को पिलाया दूध और फिर…

बच्ची की मां शिवानी ने पुलिस को बताया कि बीती रात ही उसे डिलीवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मिला था। वह अपने माता-पिता के घर आई और उसने बच्ची को रात ढाई बजे दूध पिलाया और सो गई। फिर जब वह सुबह साढ़े चार बजे उठी, तो बच्ची वहां नहीं थी।मां के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के घरों के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस बीच शिवानी ने अपने तांके (Stitches) निकलवाने के लिए अस्पताल जाने की बात कही। इस पर पुलिस को शक तो हुआ, लेकिन उसकी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए रोका नहीं।

पड़ोसी की छत पर बैग में मिली बच्ची

इसके बाद जांच के दौरान पुलिस को पड़ोस के घर की छत पर एक बैग मिला, जिसमें लापता नवजात बच्ची थी। फौरन ही पुलिस मासूम को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस वजह से माँ पर ही घूम गयी शक की सुई

पूरे मामले में पुलिस ने शिवानी के बर्ताव को काफी अजीब पाया। इसके बाद पुलिस ने शाहदरा स्थित घर पर भी तलाशी ली और मां को पकड़कर पूछताछ की गई तब शिवानी टूट गई और बच्ची की हत्या का राज खोल दिया। महिला ने बताया कि यह उसकी चौथी बेटी थी। दो बेटियों की पहली ही मौत हो चुकी हैं। बेटियां होने की वजह से उसे सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए उसने मासूम को मार दिया।

कबूलनामे ने चौंकाया

महिला ने अपनी बेटी को दूध पिलाते समय ही उसका गला घोंट दिया था और उसे एक बैग में डालकर पड़ोसी के घर की छत पर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह परिवारवालों को क्या बताए, वह समझ नहीं पाई। उसे नींद भी नहीं आ रही थी।  महिला ने यह बोल दिया कि बच्ची गायब हो गई है।पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर होगी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रश्न चिन्ह

सरकार द्वारा पूरे जोर शोर से देश भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाई जा रही है । लेकिन यह दुर्भाग्य है कि बेटियां आज अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है । इस घटना में 6 दिन की अबोध मासूम बच्ची को क्या पता था कि उसे जन्म देने वाली मां ही उसके जीवन का काल बन जाएगी। कलयुगी निर्बुद्धि माँ नहीं जानती थी कि बेटी के जन्म के लिए माता नहीं पिता जिम्मेदार होते हैं । मासूम बच्ची का गला घोंटते समय इस बेरहम माँ को यह भी भान नहीं रहा कि अपराध कभी छुप नहीं सकता । उसे इस कुकर्म की सजा अवश्य मिलेगी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.