दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5000 करोड़ की कोकेन बरामद

0
13_10_2024-cocaine_23815221_224436760

नई दिल्ली।

दिल्ली के महिपालपुर में पकड़ी गई लगभग छह हजार करोड़ रुपये की कोकेन तस्करी के सिंडिकेट का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस नेटवर्क की पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने संयुक्त अभियान में गुजरात के अंकलेश्वर से 518 किलोग्राम कोकेन बरामद किया है।
बाजार में इसकी कीमत पांच हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक पखवाड़े के भीतर ड्रग्स की यह तीसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले पुलिस एक अक्टूबर को महिपालपुर से 562 किलोग्राम और पिछले हफ्ते इसी सिंडिकेट के दिल्ली के रमेश नगर स्थित ठिकाने से 208 किलोग्राम कोकेन बरामद कर चुकी है।

अब तक 13 हजार से ज्यादा करोड़ की ड्रग्स बरामद

इसके साथ ही महिपालपुर से 10 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना भी बरामद की गई थी। इस तरह इस सिंडिकेट से अब तक 1,289 किलोग्राम कोकेन बरामद की जा चुकी है। इस सिंडिकेट से बरामद कुल ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जो अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.