छत्तीसगढ़

22 को पीएम करेंगे अंबिकापुर और उरकुरा स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर देशभर के कई स्टेशनों का लोकार्पण प्रस्तावित है, जिनमें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और रायपुर से सटे उरकुरा स्टेशन भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गुजरात में किया जाएगा, जहां से प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देशभर के स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस बीच रेल प्रशासन ने उरकुरा स्टेशन में स्टेशन की नई सुविधाओं और आधुनिक ढांचा तैयार किया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.