अंतर्राष्ट्रीय, मुख्य समाचार

अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची का आरोप, पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया रेप

इस्लामाबाद। अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया डी रिची (Cynthia de Ritchie) ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सिंथिया ने कहा है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के रहमान मलिक ने वर्ष 2011 में अपने आवास पर ड्रिंक के बाद उनका रेप किया था।

https://twitter.com/CynthiaDRitchie/status/1268923253025882113?s=20

https://twitter.com/CynthiaDRitchie/status/1268928077628874753?s=20

सिंथिया ने कहा, ‘मुझे लगा था कि वीजा को लेकर बैठक है। वहां मुझे फूल दिए गए और ड्रिंक दी गई।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उस समय इसलिए चुप रही क्योंकि वहां उन्हीं की सरकार थी और ऐसे में मेरी कौन मदद करता?’ अमेरिकी ब्लॉगर ने कहा कि बाद में इसकी शिकायत उन्होंने अमेरिकी दूतावास में की थी। लेकिन वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी।

https://twitter.com/CynthiaDRitchie/status/1268883571210682368?s=20

https://twitter.com/CynthiaDRitchie/status/1268868939360108546?s=20

इसके अलावा सिंथिया ने फेसबुक लाइव वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसुफ रज़ा गिलानी और एक अन्य मंत्री पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था। सिंथिया के इन आरोपों पर पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे अली हैदर गिलानी ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्विटर पर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

https://www.facebook.com/cynthiadritchie/videos/3012638535481275/

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.