Loc पर सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, पाक सेना की कई चौकियों को भारी नुकसान

0
loc-sena

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम (सीजफायर) उल्लंघन का भारतीय सेना ने गुरुवार (11 जून) को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को काफी नुकसान हुआ है।

भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार “जम्मू कश्मीर में LOC पर सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारतीय सेना ने सटीक और असरदार फायरिंग की है जिससे राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान हुआ है।”

सेना ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान ने गुरुवार को फिर से अकारण गोलीबारी और तेज गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “पाकिस्तान ने अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन शुरू करते हुए पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शाम को लगभग 7.45 बजे नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र से गोले दागे। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रही है।”
राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में गुरुवार तड़के पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन में एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक घायल हो गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.