उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत का पहला स्वदेशी सोशल मीडिया App ‘Elyments’ किया लॉन्च

0
Venkaiah-Naidu

नई दिल्ली। आज उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत का पहला सोशल मीडिया App एलिमेंट्स (Elyments) लॉन्च कर दिया है। वैंकेया नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एलीमेंट्स मोबाइल एप्प का लोकार्पण करने का सुयोग प्राप्त हुआ। आत्म निर्भरता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम रखने के लिए, इससे शुभ संयोग नहीं हो सकता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए युवाओं से आहवान किया कि वह ऐप्‍स बनाएं। इसके लिए पीएम मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज को लांच किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.