खबर राजधानी से, छत्तीसगढ़, नवीनतम, राज्यों से

अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन : मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के बारे में दी जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां कृषि और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिले। उन्होंने इस दौरान नेपाल, जापान, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, घाना, बहरीन, पोलैंड, सिगापुर, फ्रांस, यूनान, म्यानमार और भूटान से आए व्यवसायिक प्रतिनिधियों और क्रेताओं से चर्चा कर छत्तीसगढ़ के कृषि व वन उत्पादों तथा हथकरघा से बने वस्त्रों के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे, मुख्य सचिव सुनील कुजूर और कृषि एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मनिन्दर कौर द्विवेदी भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने यहां के कृषि और वन उत्पादों की गुणवत्ता के साथ ही उनके पोषण एवं औषधीय गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं के छत्तीसगढ़ से निर्यात की भरपूर संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन से अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं और छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच नए व्यावसायिक संबंधों की शुरूआत होगी। प्रदेश के उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत संभावनाएं हैं। खेती, वन और हथकरघा उत्पादों के निर्यात से यहां के किसानों, वनोपज संग्राहकों एवं कारीगरों को उनकी उपज और मेहनत की अच्छी कीमत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.