पिता ने शेहला रशीद की खोली पोल, देश विरोधी गतिविधि में लिप्त होने का किया दावा, अपनी बेटी को बताया एंटी नेशनल, बैंक खातों की जांच की मांग की
न्यूज़ डेस्क। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पूर्व छात्रनेता और कार्यकर्ता शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। शोरा ने बेटी के NGO के खिलाफ जांच शुरू करने की मांग की और आरोप लगाया कि कश्मीर घाटी में राजनीति से जुड़ने के लिए शेहला ने धन लिए थे। हालांकि, शेहला ने अपने पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।
संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक को संबोधित तीन पन्ने का एक पत्र जारी करते हुए शोरा ने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी शेहला, उनके सुरक्षा गार्ड, बहन और उनकी मां से जान का खतरा है । शोरा ने दावा किया, ‘‘उसने (शहला) कश्मीर में राजनीति में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद और कारोबारी जहूर वताली से तीन करोड़ रुपये लिए थे।”
https://x.com/Satyanewshi/status/1333593352596439041
#Breaking In a letter written to DGP, J&K, Abdul Rashid Shora claimed that Shehla took 3 Crores in cash to join Kashmir centric politics from 'notorious people'.
he demands 'mysterious financial dealing with' Feroz Peerzada, Zahoor Watali (arrested by NIA) & Rasheed Engineer. https://t.co/ZglyE0LSiX
— Jammu-Kashmir Now (@JammuKashmirNow) November 30, 2020
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को दी अपनी शिकायत में उन्होंने शेहला की कुख्यात गतिविधियों को उजागर किया है। साथ ही शेहला की बैंक अकाउंट की जांच की मांग की है। शिकायत पत्र में अब्दुल रशीद शोरा ने दावा किया कि शेहला ने कश्मीर की राजनीति में शामिल होने के लिए कुख्यात लोगों से तीन करोड़ रुपये लिए हैं। उन्होंने मांग की है कि फिरोज पीरजादा, जहूर वटाली (एनआईए द्वारा गिरफ्तार) और रशीद इंजीनियर के बीच वित्तीय डील की जांच की जाए।
https://x.com/SabaNaqli_/status/1333486684550283264
https://x.com/Shehla_Rashid/status/1333422083880062978
जाहिर है कि पिछले दिनों शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देशद्रोह के साथ कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। शेहला रशीद पर जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के बाद मौजूदा हालात को लेकर भारतीय सेना के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने का आरोप था। शेहला ने भारतीय सेना पर कश्मीर के लोगों को प्रताड़ित करने और दहशत फैलाने जैसे कई आरोप लगाए थे।
#Exclusive Here is the copy of the letter written to DGP, J&K.
Shehla Rashid's Father Abdul Rashid Shora exposes her "notorious activities". Asks for investigate her bank accounts. https://t.co/kL988xu2Zl pic.twitter.com/Te940y4sGX
— Jammu-Kashmir Now (@JammuKashmirNow) November 30, 2020
Shehla Rashid @JNUSUofficial Alumnus Leader and
She is one of the most courageous and highly educated student leader in India.His father He, In a statement said that his daughter is involved in anti-national activities That is a complete lie.#ShehlaRashid #JNU @Shehla_Rashid pic.twitter.com/KhwQMEkSlb— Manas Odisha (@ComradeManas003) December 1, 2020
शेहला ने पिता के आरोपों को खारिज किया
शेहला ने अपने पिता के बयान को ‘आधारहीन और बकवास बताया’। शहला ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामले में परिवार द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद एक अदालत ने 17 नवंबर को श्रीनगर आवास में उनके पिता के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
