कोरोना से चार कदम आगे बताने वाले दिल्ली सरकार के विज्ञापन की खुली पोल, दिल्ली के पंजाबी बाग श्मशान का वीडियो देख खुद लगाइए मौत का अंदाजा

0
Punjabi-bagh-shamshaanghaat

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों से यहां के श्मशान घाट भर गए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार राजनीति करने में व्यस्त हैं।

एक ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए अस्पतालों में दिल्ली के बाहर के मरीजों को भर्ती न कराने की अमानवीय कोशिश में जुटे हैं तो वहीं, दूसरी ओर बीजेपी इसे शह और मात के राजनीतिक मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश के तहत दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल ​बैजल ने केजरीवाल की इस कोशिश पर पानी फेरते हुए बीजेपी को इस खेल में जीत दिला दी।

बावजूद इसके कोरोना से मरने वालों की संख्या में दिल्ली में कोई कमी नहीं आई है। न ही राजधानी दिल्ली में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं। इसी क्रम में पंजाबी बाग श्मशान घाट पर किसी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे दो लोगों ने घाट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो बनाते हुए वे आपस में बात करते देखे और सुने गए कि कल हमारी भी यहां कोई ऐसे ही खडे होकर वीडियो बना रहा होगा। हालांकि इस वीडियो के जरिये उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि दिल्लीवालों के लिए संभलकर रहना कितना जरूरी है!

वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आम आदमी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा, जो अब बीजेपी के साथ हैं, ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को तंज कसते हुए लिखा है— यहां विज्ञापन लगवाइए केजरीवाल जी। सबसे ज्यादा लोग यहीं आ रहे हैं आजकल। असल में, केजरीवाल के बारे में यह आम धारणा है कि उन्हें धरती पर काम करने से भी कहीं ज्यादा पसंद है विज्ञापन छपवाना। यही वजह है कि कपिल मिश्रा ने तंज भरी इन पंक्तियों के साथ ट्विटर पर यह वीडियो रीट्वीट कर दिया।

ज्ञात हो कि बुधवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32,810 थी ज​बकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12,245 और मरने वालों की संख्या 984 थी। अच्छी खबर यह है कि सं​बंधित अधिकारियों के बयान के मुताबिक, 24 घंटे बाद आज यानि गुरुवार को दिल्ली में यथास्थिति बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.