प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन की मां कात्यायनी की उपासना, माता से की सभी को निरोग रखने और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की कामना

0
pm-Modi-Navratri

धर्म डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। मेरी कामना है कि माता कात्यायनी आप सभी को सदा निरोग रखें और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें।

नवरात्र के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी नौ दिन उपवास पर हैं। नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। प्रधानमंत्री मोदी भी शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा की साधना करते हैं। शक्ति साधना के इस पुनीत पर्व में वह नौ दिनों तक व्रत के कठोर अनुशासन का पालन करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.